बिहार
गोपालगंज में अगल-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2017 4:09:55 PMपटना/गोपालगंज, (हि.स.)। बिहार में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बारातियों से भरे वाहन और बस के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के पेउली गांव से बारात उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला गयी थी। शादी संपन्न होने के बाद 14 लोग एक बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे तभी हथुआ-कुसौदी मार्ग पर सेमराव गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक बस से उनके वाहन की सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई तथा बोलेरो का चालक समेत 13 लोग घायल हो गए।
वहीं एक अन्य घटना में जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ निरोधात्मक कार्य के दौरान एक मजदूर की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। जिले के पतहरा तटबंध पर एक निजी निर्माण कंपनी द्वारा बाढ़ निरोधात्मक कार्य किया जा रहा था तभी तटबंध पर बालू की बोरी डालने के दौरान रविवार देर शाम एक मजदूर की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण कंपनी के मुंशी और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए।