ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
नीतीश कुमार िबहार में चला रहे हिटलरशाही: अनिल
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2017 6:02:13 PM
नीतीश कुमार िबहार में चला रहे हिटलरशाही: अनिल

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
 

जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हिटलरशाही से शासन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिस तरह से राज्य में कानून व्यवस्था की हालत हो गयी है, उससे लोगों में भय की स्थिति है। कहा कि राज्य में शराबबंदी के नाम पर पूरे प्रशासन को लगा दिया गया है और राज्य की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ शराब दिख रही है और शराब की बिक्री थाने में हो रही है। राज्यभर में लूट, हत्या, चोरी, बलात्कर जैसी घटनाएं आयेदिन घट रही हैं, मगर वे इससे इतर शराबबंदी का घिसा पिटा रिकॉर्ड बजा रहे हैं। उनके तथाकथित सुशासन का अपराधियों ने दिन - दहाड़े ऐसे घटना को अंजाम दे रहे हैं। श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बताएं कि आपका ये कैसा सुशासन हैं, जहां कानून व्यवस्था का इक़बाल खत्म हो गया है। अब तो अपराधियों के बढ़ते मनोबल और प्रशासनिक कार्यों में आपराधिक छवि के लोगों के हस्तक्षेप के कारण प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल गिरा है। ऐसे में कैसे राज्य के लोग सुरक्षित रह सकते हैं। श्री कुमार ने मुख्यमंत्री से राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जनहित लोकतांत्रिक पार्टी राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS