बिहार
राजधानी के स्कूल 14 मई से होंगे बंद, जिलाधिकारी का आदेश
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2017 3:32:10 PMपटना, (हि.स.)। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार की राजधानी पटना के सभी विद्यालयों में 14 मई से गर्मी की छुट्टी होगी। जिलाधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जिलाधिकारी संजय अग्रवाल ने सोमवार को यहां अपने आदेश में कहा कि अगर किसी निजी विद्यालय ने 14 मई से पहले अपने यहां गर्मी की छुट्टी करने का फैसला किया है तो वो अपने हिसाब से छुट्टी रख सकते हैं। गर्मी की छुट्टी जितने दिनों की होती उसकी गणना नई तिथि से ही की जाएगी। गर्मी की छुट्टी के दिनों में बढ़ोतरी नहीं होगी। सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी जून के पहले सप्ताह और निजी विद्यालय में मई महीने के अंतिम सप्ताह से गर्मी की छुट्टी शुरू की जाती रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि जून महीने में मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है। ऐसे में गर्मी की छुट्टी मई से शुरू की जाए।