बिहार
अपराधियों को सत्ता का संरक्षण, इस्तीफा दें नीतीश: भगवान
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2017 5:40:09 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भगवानसिंह कुशवाहा ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार अपराधियों के बल पर चल रही है। उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव जेल में बंद अपराधी से फोन पर बात करते हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी कई आशंकाओं को जन्म दे रही है। श्री कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख के खिलाफ ‘काम के लिए बदले जमीन’ के कई मामले उजागर हुए हैं। इस मामले में नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों मौन है। इससे दोनों के बीच मिलीभगत उजागर हो रही है।
जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के जिला अध्यक्षो की सूची जारी।
जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 14 जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया है। अभिमन्यु कुमार उर्फ पिकु महतो को शेखपुरा, भोला जी को पटना महानगर, महेश दास को पटना जिला, अनिल कुमार को नालंदा,उपेंद्र सिंह को सारण, प्रशांत प्रियदर्शी को सहरसा, सतीश पटेल को वैशाली,प्रेमचंद मंडल को लखीसराय,अरविंद पटेल को अरवल,अरविंद कुमार उर्फ सूर्यदेव यादव को जहानाबाद,लाल बहादुर महतो को आरा,जवाहर राम को बेगूसराय,अविनाश कुमार को भागलपुर,अरविंद कुमार को नवादा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।