बिहार
नृत्य से कराया भारत दर्शन, दर्शक भाव विभोर
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2017 12:50:48 PMपटना, (हि.स.)। केन्द्रीय विद्यालय खगौल के वार्षिकोत्सव के मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने मनमोहक नृत्य के माध्यम से पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण के लोकनृत्य को प्रस्तुत कर भारत दर्शन कराकर सब का मनमोह लिया।
इस मौके पर पूरे वर्ष के लिए स्कूल में उत्कृष्ट कार्य के लिए अशोका हाउस को ओवर ऑल चैम्पियन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दूसरा पुरस्कार टैगौर हाउस एवं तीसरा पुरस्कार सुभाष हाउस को दिया गया। रंगारंग कार्यक्रम में निक्की, कुमकुम, दीपाली, कृतिका आदि ने भाग लिया।