ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के 12 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2017 5:13:18 PM
बिहार के 12 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन

पटना। बिहार सरकार ने विधि-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा के 12 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन कर दिया । 

बिहार गृह विभाग के सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि नव प्रोन्नत अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार को बिहार पुलिस अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। कुमार अपने कार्यों के अलावा बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
इसी तरह नवप्रोन्नत पुलिस उप महानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्नि शाम सेवा पटना सतीश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक बिहार मानवाधिकार आयोग, नवप्रोन्नत पुलिस उप महानिरीक्षक (बेतिया प्रक्षेत्र) गोपाल प्रसाद को पुलिस महानिरीक्षक बिहार सैन्य पुलिस पटना तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (सुरक्षा) पटना विशेष शाखा के पद पर तैनात विनोद कुमार को (दरभंगा प्रक्षेत्र) के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापन किया गया है। 
वहीं नव प्रोन्नत पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (प्रशिक्षण) विकास वैभव को पुलिस उप महानिरीक्षक (भागलपुर प्रक्षेत्र), नव प्रोन्नत बीएमपी 05 पटना के समादेष्टा राजेश कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक (केन्द्रीय प्रक्षेत्र) पटना तथा पुलिस अधीक्षक खगड़िया अनिल कुमार को प्रोन्नति देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (तिरहुत प्रक्षेत्र) के पद पर स्थानांतरण किया गया है। कुमार तिरहुत प्रक्षेत्र के साथ ही बेतिया प्रक्षेत्र के प्रभार में रहेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS