बिहार
पटना में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान, पारा 41.2 डिग्री पर पहुंचा
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2017 2:17:40 PM पटना। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में गर्मी का कहर जारी है और अगले दो दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। बढ़ती गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
शुक्रवार की सुबह से गर्मी का कहर देखने को मिला और दोपहर होते-होते धूप भी लोगों को सताने लगी। गुरुवार को पटना का अधिकतम पारा बढ़ कर 41.2 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह से चल रही पछुवा हवा देर रात तक लोगों को परेशान कर रही है। इस कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान की माने तो मौसम राज्य में अगले एक-दो दिनों तक लोगों को सताएगी। हालांकि 29 अप्रैल के बाद पारे में गिरावट हो सकती है।