बिहार
विनोद खन्ना के निधन से राजनीतिक एवं फिल्मी जगत को अपूरणीय क्षति : नीतीश
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2017 6:26:58 PMपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चित फिल्म अभिनेता के साथ-साथ गुरदासपुर से सांसद विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक एवं दुख जताया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विनोद खन्ना एक चर्चित अभिनेता एवं लोकप्रिय सांसद थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं फिल्मी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। 1980 के दशक में वे फिल्म प्रेमियों के दिलों पर छाये रहे। उन्होंने फिल्म अभिनय के साथ राजनीति में भी लोकप्रियता हासिल की और अलग पहचान बनाई ।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।