बिहार
सुकमा में शहीद के परिजनों को मिले 20 लाख मुआवजा : भगवान सिंह कुशवाहा
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2017 8:03:35 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने सुकमा नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 20 लाख रुपये दिए जाने की मांग राज्य सरकार से की। उन्होंने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में मुआवजे की राशि अधिक है, इसलिए बिहार सरकार को भी ये राशि बढ़ा कर उनके शहादत का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने नक्सली हमले को भी कायरतार्पूण बताया और कहा कि किसी भी समस्या का स्थाई हल बंदूक और बारूद नहीं हो सकता है। इतिहास गवाह है कि कठिन से कठन समस्या का हल भी बातचीत के जरिए ही हुआ है।
उन्होंने दिल्ली में हुए एमसीडी चुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वार्ड चुनाव भी नहीं जीत पाए, इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री पद का दिवा स्वप्न छोड़ कर राज्य की हालत पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने राज्य के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बेनामी संपत्ति, समेत जनहित के अन्य कई मुद्दों का समाधान करना चाहिए।