बिहार
गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी करने को करते थे लूटपाट, 8 गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2017 8:32:50 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 8 लोगों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अपनी गर्ल्सफ्रेड की मांगों को पूरी करने के लिए ये लू्टपाट करते थें। गिरफ्तार किए गये आरोपी ऑटो रिक्साचालक, वेटर व ठेला चलाने का काम करते हैं। इनका आपराधिक ठिकाना कंकड़बाग व राजीव नगर रहा है। ये ज्यादातर मोबाइल लूटते थें और उसे हजार से पंद्रह सौ रुपये में बेंच देते थें। पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल, एक बाइक और सिम कार्ड बरामद किए हैं। कंकड़बाग पुलिस को कुछ दिनों से अपने थाना क्षेत्र में रात में लूट पाट की सूचना मिल रही थी। इस सूचना के सादे लिबास में कुछ जवानों को तैनात किया गया था। इसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पूरा करने के लिए ये सभी कंकड़बाग और राजीवनगर थाने क्षेत्र में लूटपाट किया करते थे। ये ज्यादातर मोबाइल लूटा करते थे। इनके पास से छह मोबाइल, एक बाइक और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है।रात में करते थे लूट पाठ करते थें। ये ज्यादातर ऑटो रिक्सा सवार को निशाना बनाते थें। जबकि महिलाओं व बुजुर्ग इनके साॅफ्ट टार्गेट हुआ करते थें।