बिहार
शराबबंदी को धार देने के लिए मुख्यमंत्री कोचिन रवाना
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2017 4:16:17 PMपटना। शराबबंदी की मुहिम को धार देने के लिए 21 अप्रैल को केरल के कोचीन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोचीन की एक संस्था ने इसके लिए न्योता दिया था। 21 को ही मुख्यमंत्री केरल में जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री चार दिवसीय दौरे पर गुरुवार सुबह पहले दिल्ली जाएंगे और वहीं से शाम में वे केरल रवाना होंगे।
22 अप्रैल को मुख्यमंत्री मुंबई में महाराष्ट्र जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही वहां मैथिली समन्वय समिति द्वारा उनके सम्मान में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। मैथिली की 50 संस्थाओं की यह समन्वय समिति है। 22 को ही मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे और 23 को वहां आयोजित नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे।