ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
किसानों का कर्ज माफ करे सरकार: भगवान सिंह कुशवाहा
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2017 6:54:26 PM
किसानों का कर्ज माफ करे सरकार: भगवान सिंह कुशवाहा

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्‍यक्ष एवं पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसानों को दिया गया कृषि ऋण पूरी तरह माफ कर देना चाहिए। आज पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि बिहार के किसान सालों भर प्राकृतिक आपदा से पीड़ित रहते हैं। उत्‍तर बिहार के किसान बाढ़ से और दक्षिण बिहार के किसान सुखाड़ से पीडि़त  हैं। उनकी आर्थिक स्थिति खराब रहती है। इस कारण किसानों का कृषि ऋण माफ कर देना चाहिए।
 श्री सिंह ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की सरकार ने किसानों का 36 हजार करोड़ का कृषि कर्ज माफ कर दिया है। बिहार में किसानों पर 30 हजार करोड़ रुपये का कृषि ऋण है, उसे राज्‍य सरकार को माफ कर देना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्‍य में किसानों के लिए 180 योजनाएं संचालित हो रही हैं। लेकिन इन योजनाओं के लिए आवंटित एक भी राशि सरकार ने खर्च नहीं की है। इस कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से किसान वंचित रह गए हैं। इसलिए सरकार को तत्‍काल कृषि ऋणों को पूरी तरह माफ कर देना चाहिए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS