बिहार
राजनीतिकरण से आहत ! चम्पारण शताब्दी समारोह में शिरकत करने नहीं आएंगे गृहमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2017 12:40:06 PMगृहमंत्री राजनाथ सिंह। फाइल फोटो।
पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बिहार की राजधानी पटना में चंपारण शताब्दी समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पटना आने का कार्यक्रम रद माना जा रहा है। चम्पारण सत्याग्रह के 100 साल पूरा होने पर देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सम्मानित करने जा रहे हैं। इस मौके पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेने वाले थे। लेकिन मिल रही खबरों के मतुाबिक अब वो कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के राजनीतिकरण होने के कारण गृहमंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं। राजनाथ सिंह का पटना आने का कार्यक्रम रद हो गया है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि राजनाथ सिंह कार्यक्रम के राजनीतिकरण से आहत हैं।