बिहार
भाजपा नेता सुशील मोदी और राजद के बीच जुबानी जंग तेज
By Deshwani | Publish Date: 15/4/2017 5:47:36 PMपटना, (हि.स.)। बिहार में लालू-राबड़ी परिवार और भाजपा नेता सुशील मोदी की जुबानी जंग लगातार जारी है जो फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सुशील मोदी ने राजद की तरफ से अपने उपर लगे आरोपों पर भाजपा पलटवार करते कहा कि राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा पर वे मानहानि का मामला दर्ज करेंगे। मोदी ने कहा कि मनोज के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और अगर मेरी संपत्ति साबित हो गई तो वे अपनी प्रॉपर्टी लालू जी को दे देंगे। मोदी ने राजद द्वारा खुली बहस की चुनौती पर कहा कि मैं खुद राजद कार्यालय में जाकर बहस करने को तैयार हूं बस इसके लिये राजद मुझे तारीख समय और दिन बता दे। विदित हो कि शुक्रवार को राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सुशील मोदी पर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप लगाया था।