बिहार
नीतीश कुमार से मिले छत्तीसगढ़ के सीएम रमण सिंह
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2017 2:54:55 PMछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की
पटना, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने आज मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री कुमार ने रमण सिंह का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चन्द्रा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।