ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
पटना
जापान यात्रा के बाद पटना लौटे नीतीश, कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2018 5:26:00 PM
जापान यात्रा के बाद पटना लौटे नीतीश, कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार दिवसीय जापान यात्रा के बाद शुक्रवार को वापस पटना लौट आये। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार देर रात टोक्यो से नयी दिल्ली वापस आ गये थे। उसके बाद आज दोपहर पटना पहुंचें। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया। मुख्‍यमंत्री कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीधे अपने आवास पर चले गए।

 
चार दिवसीय जापान यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। प्रतिनिधिमंडल में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव अतीश चंद्रा, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ आदि शामिल थे।
 
जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 फरवरी को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे तथा वहां के विदेश मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान टोक्यो में उन्होंने जापान की वित्तीय संस्थाओं और निवेशकों के साथ बैठक की। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और बौद्ध सर्किट के तहत पीस कॉरिडोर के निर्माण पर प्रेजेंटेशन हुआ।
 
मुख्यमंत्री के साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने जापान में रह रहे बिहारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री का संबोधन भी हुआ। यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने जापान स्थित बौद्ध मंदिरों की भी यात्रा की। मुख्यमंत्री पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ हिरोशिमा भी गए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS