ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार में 81 में 40 नगर पंचायतों की अध्यक्ष महिलायें होंगी, मई में होगा चुनाव
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2017 8:48:16 PM
बिहार में 81 में 40 नगर पंचायतों की अध्यक्ष महिलायें होंगी, मई में होगा चुनाव

पटना। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रदेश के कुल 81 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 40 पदों को महिलाओें के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग की म​हिलाओं के लिए 27,पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आठ,अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए पांच पद आरक्षित हो गये हैं। मई में नगर निगम,नगर परिषदों के साथ 68 नगर पंचायतों के भी चुनाव कराये जायेंगे 

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार खुशरुपुर,विक्रम, नौबतपुर,मोहनियां, साहेबगंज,केसरिया, पकड़ीदयाल,तेघड़ा,बलिया,सोनपुर,एकमा बाजार,परसा बाजार और सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायतों में वर्ष 2017 में चुनाव नहीं होने हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अनारक्षित महिला किसी भी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पदों पर भी अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति की भी महिला चुनाव लड़ सकेगी। 
आयोग ने अनारक्षित महिला के लिए नासरीगंज,कोचस,टेकारी,नवीनगर,नव​गछिया, अमरपुर, बैरगनिया, साहेबंगज, महुआ, सुगौली, ढाका, मेहसी, चनपटिया, रामनगर, हवेली खडगपुर, बडहिया ,गोगरी जमालपुर, दिघवारा, रिविलगंज ,महराजगंज, मैरवा, मीरगंज, बरौली, निर्मली, सिमरी बख्तियारपुर और बारसोई नगर पंचायतों के अध्यक्ष के पद​ निर्धारित किया है। पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए मनेर,शेरघाटी,झाझा, बखरी,तेघड़ा,बलिया,परसा बाजार,और जोगबनी के अध्यक्ष के पद आरक्षित हो गये हैं। अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए मोहनियां,राजगीर,बोधगया,मखदुमपुर और हिसुआ के अध्यक्ष के पद आरक्षित हो गये हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS