पटना
पटना के समीप गंगा नदी में डूबी नाव, 12 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2018 12:57:08 PMपटना। पटना के समीप फतुहा के मस्ताने घाट के निकट गंगा नदी में नाव डूबने से उसपर सवार 12 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब नाव डूबी। इस नांव पर करीब 15 सवार लोग सवार थे। जिनमें से एक महिला और एक बच्चे को लोगों ने बचा लिया है। 12 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका जताई गई है।