पटना
तेजस्वी ने कहा, ''केन्द्र सरकार समय से पहले कराना चाहती है लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव''
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 8:06:01 PMपटना (हि.स.)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार समय से पूर्व लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराना चाहती है। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं को सलाह दी है कि वे अपना एक पल भी बर्बाद न करें। पार्टी को हर स्तर पर मजबूत कर समाज के सभी वर्ग तक पहुंचाएं। राजद एमवाई समीकरण की पार्टी नहीं बल्कि सभी धर्म, जाति एवं समुदाय की पार्टी है।
तेजस्वी शनिवार को यहां अपने आवास पर सहरसा प्रमंडल के राजद के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर,अब्दुल गफूर, अशोक कुमार सिंह, विधायक अरुण यादव, यदुवंशी यादव, पूर्व विधायक भूपेंद्र ऋषिदेव, विजय कुमार सिंह, उदय प्रकाश, अमित कुमार भाटिया, पूर्व सांसद महेंद्र नारायण सरदार एवं जिला राजद अध्यक्ष सहरसा ज़फर आलम एवं मधेपुरा जिला अध्यक्ष दीव किशोर ने भी संबोधित किया।