राष्ट्रीय
अग्नि-5 से भारत की सामरिक सुरक्षा को मिलेगा बल : राष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 4:41:13 PMनई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल अग्नि-5 के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। कोविंद ने कहा कि इस परीक्षण से भारत की सामरिक सुरक्षा को बल मिलेगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी बधाई संदेश में कहा, अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सफल परीक्षण से हर भारतवासी को गर्व हुआ है। यह हमारी सामरिक सुरक्षा को बल प्रदान करेगा। डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई! आप सब इस पथ पर और आगे बढ़ते रहें।
उल्लेखनीय है कि अग्नि-5 की रेंज 5000 किलोमीटर है। इसके कारण पड़ोसी देश चीन का काफी हिस्सा इस मिसाइल की जद में आता है।