ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
पटना
न्याय के साथ विकास का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सामाजिक कुरीतियां हटाना जरुरी- मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2018 6:25:15 PM
न्याय के साथ विकास का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सामाजिक कुरीतियां हटाना जरुरी- मुख्यमंत्री

पटना  (हि.स)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि न्याय के साथ विकास का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समाज से कुरीतियों को हटाना जरुरी है। इसी लिए हमने शराबबंदी के बाद नशामुक्ति और बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीति समाप्त करने का अभियान छेड़ा है। 21 जनवरी को बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरूद्ध मानव श्रृंखला बनेगी। इसमें एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े होकर लोग बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ संकल्प लें।
मुख्यमंत्री मंगलवार को जिलावार विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के क्रम में गया जिला के टिकारी प्रखंड अंतर्गत लॉव गांव पहुंचे। गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गांव में आयोजित समारोह स्थल मंच से जिले की 505.71 करोड़ रुपए की लागत वाली 225 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी का काफी सकारात्मक फायदा हुआ। जब तक नागरिक सक्रिय नहीं होंगे, शराबबंदी कामयाब नहीं हो सकती है। उन्होंने कहाकि शराबबंदी लागू किये जाने के बाद बिहार में अपराध में काफी कमी आई है। देश में अपराध के मामले में हम 22वें नंबर पर हैं लेकिन दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या के मामलों में बिहार दूसरे नंबर पर है। इससे छुटकारा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी शादियों में न जाएं, जिनमें दहेज लिया गया हो। मेरा सपना है कि हर हिन्दुस्तानी की थाल में बिहार का एक व्यंजन अवश्य हो। जीविका व अन्य समूहों के द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि रोड मैप में जैविक कृषि के लिए कोरिडोर बना रहे हैं। सब्जी की जैविक खेती करने वाले किसानों को सरकारी मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा में लाव पंचायत में आने का मौका मिला और इसके एक वार्ड का मैंने भ्रमण भी किया। मुझे बहुत खुशी हुई है कि यह ऐतिहासिक गांव है। लावण्य नामक ऋषि मोरहर के पश्चिमी तट पर तपस्या करते थे, दूसरा यहां सुंदरशाहगढ़ नाम का टीला है। बुद्ध की दो मूर्ति, मृदुभान के टुकड़े, प्राचीन सिक्के, प्राचीन गढ़ के अवशेष मिले हैं। मैं इस ऐतिहासिक धरती को प्रणाम करता हूं। बोधगया की धरती भगवान बुद्ध के ज्ञान की एवं गया की धरती, मोक्ष की धरती है। गया ज्ञान और मोक्ष की भूमि है। यहां का कण-कण ऐतिहासिक है। मैंने इस टीले की और खुदाई करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने ने कहा कि गया के अभियंत्रण महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया है। यहाॅ 1 जुलाई 2019 तक पढ़ाई शुरु हो जाएगी। हर क्षेत्र में काम हो रहा है। सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। लाव पंचायत, लाव-दशईन पईन के मुहाने पर मोरहर नदी में बीयर बांध का निर्माण शीघ्र होगा।
इस अवसर पर कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, सांसद हरि मांझी एवं सुशील कुमार सिंह, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चन्द्रा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में आमलोग उपस्थित थे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS