ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
कांग्रेस नेता अशोक चौधरी शामिल हुए जदयू के भोज में
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2018 7:04:44 PM
कांग्रेस नेता अशोक चौधरी शामिल हुए जदयू के भोज में

पटना (हि.सं.)। महागठबंधन के विघटन के बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सांठगांठ रखने को लेकर चर्चा में आए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा राज्य के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राजनीति में ना तो कहीं पूर्ण विराम होता है और ना ही कहीं शुरुआत। 

 
मकर संक्रांति के अवसर पर जदयू की ओर से आयोजित दही-चूड़ा भोज में रविवार को शामिल हुए अशोक चौधरी ने यहाँ कहा कि जदयू के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों के कारण वह इस भोज में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में ना कहीं अंत है ना आरंभ।
 
उन्होंने कहा कि जद (यू ) प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से उनका पुराना संबंध है इसलिए इस भोज में उनके शामिल होने को राजनीतिक रुप से नहीं देखा जाना चाहिए।
 
अशोक चौधरी के जदयू के भोज में शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में चाचा तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषक यह मान रहे हैं कि नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग हो जाने के बावजूद अशोक चौधरी का उनसे लगाव अभी भी बना हुआ है।
 
उल्लेखनीय है कि पटना विश्वविद्यालय के पिछले वर्ष अक्टूबर माह में हुए शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के दौरान मंच से ही नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी का नाम भी लिया था। विश्लेषक यह भी मानते हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अशोक चौधरी के हटाए जाने के पीछे उनका जदयू प्रेम भी एक प्रमुख कारण रहा था।
 
इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा-दही के सार्वजनिक भोज में कांग्रेस के नेताओं को आमंत्रित नहीं करके जदयू ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है।
 
मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के आवास पर आयोजित एक अहम बैठक में अशोक चौधरी अनुपस्थित थे।
 
मकर संक्रांति के अवसर पर दिए जाने वाले भोज के शुरू से ही राजनीतिक मतलब निकलते रहे हैं और भोज के बहाने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक गहमागहमी चलती रहती थी ।
 
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद रहने के कारण विपक्ष की ओर से चूड़ा-दही के भोज का आयोजन नहीं हुआ जबकि सत्ता पक्ष खेमे में इस बार काफी गहमागहमी दिखी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री तथा लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान 5 वर्षों बाद एक साथ दिखे जबकि राजद के खेमे में सन्नाटा पसरा रहा।
 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और उनके पुत्र तेज प्रताप यादव तथा तेजस्वी यादव ने इस बार मकर संक्रांति के भोज का कोई आयोजन नहीं किया।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष राजद ने बढ़ी चहल पहल के साथ चूड़ा दही के भोज का आयोजन किया था जिसमें पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्वयं दही का टीका लगाकर उनके राजतिलक करने की घोषणा की थी।
 
इस बीच बिहार के कोने-कोने से मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों में लाखों लोगों के डुबकी लगाने और इस पर्व को मनाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है।
 
राजधानी पटना स्थित गंगा नदी के घाट पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और दान के विशेष महत्व को देखते हुए तिल का दान किया।
 
भागलपुर, पूर्णिया कहलगांव कटिहार ,दरभंगा, वैशाली छपरा ,बक्सर ,कैमूर ,बांका, रोहतास जिलों से भी मिल रही सूचनाओं के अनुसार लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान कर मकर संक्रांति के पर्व को बनाया।
 
इस बीच पिछले वर्ष पटना के गंगा नदी में मकर संक्रांति के अवसर पर हुए नाव हादसे को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पतंगबाजी का कार्यक्रम राजधानी के गांधी मैदान में आयोजित किया जिसमें लोगों ने जमकर पतंग बाजी की।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS