ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
पटना
राजद अराजकता को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा : सुमो
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2018 9:06:33 PM
राजद अराजकता को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा : सुमो

पटना, (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए प्रायोजित हमले की निन्दा करने के बजाय राज्य के विकास के साथ सामाजिक कुरीतियों पर हो रहे प्रहार से परेशान लोगों का समर्थन कर राजद अराजकता को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। जातीय उन्माद व उकसावे की राजनीति करने वाली हताश-निराश पार्टी राजद का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने वाला है। 

आगे उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि अगले पांच साल में बिहार में पांच करोड़ पौधारोपण की पर्यावरण व वन विभाग की योजना है। पांच-छह साल में तैयार होने वाले इन पेड़ों को काट कर बेचने पर जहां किसानों की आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी वहीं परम्परागत खेती से भी उनकी निर्भरता कम होगी। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त कर बिहार के विकास को गति देने की यह महत्वपूर्ण योजना है। 
 
फोटोयुक्त मतदाता सूची व फोटो पहचान पत्र की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि राज्य निर्वाचन विभाग ने बिहार के सभी 243 विधान सभा क्षेत्रों के लिए सौ फीसदी फोटोयुक्त मतदाता सूची व फोटो पहचान पत्र तैयार कर लिया है। फोटोयुक्त मतदाता सूची होने से बोगस वोटिंग पर पूरी तरह से रोक लगायी जा सकेगी। ईवीएम को कोसने वालों को अब कोई दूसरा बहाना ढूंढना होगा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS