पटना
भाजपा ने कर्मठ युवा नेता को खो दिया : ऋतुराज सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 6:19:11 PMपटना (हि स )- भाजपा के प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भाजपा के विधान पार्षद सत्येन्द्र कुशवाहा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने कर्मठ युवा नेता को खो दिया |
अपने शोक संदेश में ऋतुराज सिन्हा ने गुरुवार को यहाँ कहा कि श्री कुशवाहा पार्टी के कर्मठ युवा राजनेता थे और पार्टी के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहते थे |
श्री सिन्हा ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की |