पटना
सीएम को मुफ़्ती अवार्ड से बढ़ा बिहारवासियों का गौरव : श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2018 7:39:04 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुफ़्ती मुहम्मद सईद की पुण्यतिथि के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुफ़्ती अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्हें ये अवार्ड जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिया। इस दौरान श्रीकुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदारी के प्रतीक हैं। वे एक कुशल राजनेता और बेहतर शासक हैं, जिनकी अगुआई में बिहार तरक्की के पथ पर लगातार 12 साल से अग्रसर हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि उन्हें यह सम्मान मिलना हम बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बिहार को खोई पहचान दिलाई। बिहार आज हर क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये सब मुख्यमंत्री के कुशल और ईमानदार नेतृत्व का परिणाम है, जिसकी प्रशंसा आज देश ही नहीं, दुनिया भर में हो रही है।