ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
पटना
उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव का निधन, गुलबीघाट में हुआ अंतिम संस्कार
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 9:07:18 PM
उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव का निधन, गुलबीघाट में हुआ अंतिम संस्कार

पटना, (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के 22 वर्षों तक निजी सचिव रहे किशुनजीत वर्मा (55) का शनिवार की सुबह आईजीआईएमएस में इलाज के दौरान निधन हो गया। श्री वर्मा को एक दिन पहले ही अचानक स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले एक साल से श्री वर्मा पेट के कैंसर से पीड़ित थे। 

आज ही गुलबी घाट में स्व. वर्मा का अंतिम संस्कार हुआ। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित उनके मित्र, सहयोगी, भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 
 
गौरतलब है कि स्व. वर्मा की पत्नी का निधन भी 8 साल पहले कैंसर से हो गया था। स्व. वर्मा की दो पुत्री और एक पुत्र हैं। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने श्री वर्मा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS