बिहार
बिहार में मौसम साफ रहने के आसार
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2017 2:05:22 PMपटना, (आईपीएन/आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, गया और भागलपुर का बुधवार का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का बुधवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, गया का 42.4 डिग्री, भागलपुर का 37.8 डिग्री और पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।