पटना
शाहिद अली खां के निधन पर सांसद पप्पू यादव ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2018 7:12:19 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्व मंत्री शाहिद अली खां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से बिहार ने एक संघर्षशील राजनेता और नेक इंसान खो दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखलाक अहमद, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद और राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र कुशवाहा ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।