ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘रामनवमी’ की दी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2017 7:59:09 PM
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘रामनवमी’ की दी शुभकामनाएं

पटना। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविन्द और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी के अवसर पर बिहारवासियों व देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति में शक्ति, शांति, शील और सदाचार के निधान माने गये हैं। रामनवमी पर्व को भगवान श्रीराम के आदर्शो के अनुरूप शांति और सद्भावनापूर्वक आयोजित करने का अनुरोध किया है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मर्यादा पुरूषोतम भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिये।
भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित जीवन मूल्य आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे भगवान श्रीराम के आदर्श, समर्पण एवं त्याग को अपनाकर राज्य और देश की प्रगति में पूरी निष्ठा के साथ सहभागी बनें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रामनवमी जैसे पर्व राष्ट्रीय एकता, अखण्डता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि पावन पर्व रामनवमी को आपसी भाईचारा, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सद्भाव के साथ मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनायें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS