बिहार
देश स्तर पर महागठबंधन बनाने की लालू-नीतीश ने की पहल
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2017 5:51:47 PMपटना, (हि.स.)| बिहार में सतारूढ़ महागठबंधन के दो प्रमुख नेताओं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच एक अह्म बैठक हुई जिसमें पूरे देश में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने को लेकर चर्चा हुई |
बैठक की पुष्टि करते हुए लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि बिहार के तर्ज़ पर पूरे देश में महागठबंधन बनाया जायेगा जिसके लिए रूप रेखा तय की गई है |उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करना देश हित में आवश्यक है जिसके लिए सभी दलों को आगोगा | उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने भी देशव्यापी महागठबंधन की बात कही थी जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस को पहल करने को कहा था |
विगत कुछ दिनों से बिहार की सत्तारूढ़ महागठबंधन में दरार के बारे में मीडिया में चल रही खबरों की चर्चा करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि महागठबंधन बिहार में पूरी तरह अटूट है |दोनों दलों के नेताओं की मुलाकात के बाद अधर में लटके कई सरकारी निर्णयों के भी जल्द होंने की उम्मीद जग गई है |