पटना
शरद जनसंवाद नहीं जातीय संवाद यात्रा कर रहे हैं: सुशील मोदी
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2017 8:04:07 PM पटना, (हि.स.)। बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर शरद यादव पर हमला बोला कि वे समाजवाद को भूल कर जन-संवाद नहीं जातीय संवाद यात्रा कर रहे हैं। जब सीमांचल के छह जिले इस साल भीषण बाढ़ की तबाही झेल रहे थे ,तब शरद यादव बेनामी सम्पत्ति बनाने वालों के पक्ष में खड़े होकर राजद की पटना रैली में भाषण दे रहे थे। भ्रष्टाचार पर जीरो टार्लेंस की नीति से प्रतिबद्ध नीतीश कुमार का साथ छोड़ कर अपनी राह उन्होंने खुद बदल ली।
मोदी ने अलग ट्वीट में कहा कि भ्रष्टाचार को मुद्दा न मानने की हठधर्मी पार्टी को ले डूबी। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बावजूद बिहार में लालू परिवार और हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिह का साथ दिया। महागठबंधन टूटने के साथ बिहार में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई और हिमाचल में जनता ने उसे उखाड़ फेंका।
राज्य के उप मुख्यमंत्री ने बिहार की रेल परियोजनाओं के लिए एनडीए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 3696 करेाड़ रुपये आवंटित किये हैं । यह राशि यूपीए सरकार के समय 2009-10 में आवंटित राशि 1132 करोड़ रुपये से तीन गुना ज्यादा है। रेल परियोजनाएं लागू करने में तेजी लाने से नये साल में रोजगार के मौके बढ़ेंगे।