ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
लालू से मिलने रांची जा सकतीं हैं राबड़ी देवी
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2017 5:46:13 PM
लालू से मिलने रांची जा सकतीं हैं राबड़ी देवी

 पटना, (हि.स.)। चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिए गए राजद सुपीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने उनकी पत्नी राबड़ी देवी तीन जनवरी से पहले रांची जा सकती है। 

सूत्रों के अनुसार लालू को पटना से सुगंधित अरवा चावल, हरी सब्जी और गया का तिलकुट भेजने वाली राबड़ी देवी स्वयं रांची जाकर लालू यादव से मुलाकात कर सकती हैं। राबड़ी देवी एक जनवरी को रांची जाकर लालू से मुलाकात कर सकती है। यादव के जेल जाने के बाद अब तक राबड़ी देवी उनसे नहीं मिली हैं। गौरतलब है कि प्रत्येक साल राबड़ी देवी लालू प्रसाद को गुलाब का पुष्प देकर नये साल का मुबारकबाद देतीं है। 
 
राजद सूत्रों की मानें, तो लालू के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए राबड़ी वहां जायेंगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी का भी स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में राबड़ी की लालू से मुलाकात की चर्चा जोरों पर हैं। 
 
गौरतलब है कि राबड़ी देवी ने कहा था कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। उन्हें सिर्फ लालू के स्वास्थ्य की चिंता है। इसके बाद रांची के केन्द्र कारागार होटवार में बंद लालू के पास राबड़ी ने खाने के बहुत से सामान भेजवाये थे।
 
इधर रांची में लालू के कार्यकर्ता और बड़े नेता भी लगातार मिलने का प्रयास कर रहे है। यहां तक की लालू के वकील प्रभात कुमार को भी उनसे नहीं मिलने दिया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट को आवेदन भी दिया। लेकिन मुलाकात नहीं हो पायी। लालू से मुलाकात नहीं होने पर प्रभात कुमार ने इसे जेल मैनुअल का उल्लंघन बताते हुए इसे संवैधानिक अधिकारियों पर हमला करार दिया। दो जनवरी को कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। लालू के जेल जाने के बाद अब तक केवल राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनपूर्णा देवी, रघुवंश सिंह ही मिल पाये हैं । 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS