ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
पटना
खेलकूद से समाज में सद्भावना और भाईचारा विकसित होता है: राज्यपाल
By Deshwani | Publish Date: 29/12/2017 8:39:20 PM
खेलकूद से समाज में सद्भावना और भाईचारा विकसित होता है: राज्यपाल

पटना, (हि.स.)। खेलकूद की गतिविधियों से समाज में सद्भावना और भाईचारा का वातावरण विकसित होता है तथा देश की एकता मजबूत होती है। यह बात राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को ‘36वीं अखिल भारतीय पुलिस अश्वरोही प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट-2017’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। 

राज्यपाल मलिक ने कहा कि बिहार पुलिस ने 2012 में 60वें ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल गेम्स, 61वें बीएन मलिक मेमोरियल ऑल इंडिया पुलिस फुटबॉल’ व 2013 में 61वें ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स तथा इसी वर्ष 65वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन करने के बाद, अब अखिल भारतीय पुलिस अश्वारोही प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया है। 
 
राज्यपाल ने कहा कि अश्वों के साथ इंसानी रिश्ता वफादारी और विश्वास का रहा है। इतिहास बताता है कि कई भीषण लड़ाइयां हमने घोड़ों के साहसिक करतबों की वजह से जीती हैं। उन्होंने इतिहास प्रसिद्ध वीरों, महाराणा प्रताप एवं ऊदल के घोड़ों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि घोड़े काफी संवेदनशील और वफादार प्राणी होते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस द्वारा अश्वारोही पुलिस बल के लिए 30 से भी अधिक तरह की विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना काफी गौरवपूर्ण और प्रशंसनीय है।
 
राज्यपाल मलिक ने कहा कि अश्वारोही पुलिस बल की विधि-व्यवस्था संधारण एवं विभिन्न समारोहों के आयोजन के अवसर पर महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐतिहासिक महत्त्व एवं कार्य उपयोगिता, दोनों ही दृष्टियों से इस बल की आवश्यकता के मद्देनजर इस प्रतियोगिता के आयोजन की काफी प्रासंगिकता हैं। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अश्वारोही बल का मनोबल बढ़ेगा तथा वे और बेहतर प्रदर्शन को प्रेरित होंगे। राज्यपाल ने उद्घाटन-समारोह के दौरान कई अश्वारोही प्रतियोगिताओं को भी देखा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS