ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बाढ़ की त्रासदी को राष्‍ट्रीय आपदा घोषि‍त किया जाये: पप्‍पू यादव
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2017 7:08:05 PM
बाढ़ की त्रासदी को राष्‍ट्रीय आपदा घोषि‍त किया जाये: पप्‍पू यादव

-सांसद पप्‍पू यादव ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

 पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


 जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने गुरुवार को संसद में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर इस साल बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने और बाढ़ को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्‍होंने गृहमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व पुनर्वास के कार्यों में तेजी लाने का आग्रह भी किया। गृहमंत्री से मुलाकात के बाद सांसद ने पत्रकारों से कहा कि इस साल कोसी, महानंदा, घाघरा समेत उत्‍तर बिहार की अन्‍य नदियों में आयी बाढ़ के कारण 21 जिलों में भारी नुकसान हुआ। 500 से अधिक लोग मौत के शिकार हो गये। बाढ़ से पौने दो करोड़ लोग प्रभावित हुए और अरबों रुपये का नुकसान हुआ। सरकारी आंकड़ों अनुसार अकेले रेलवे को 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्‍होंने कहा कि बाढ़ के बाद केंद्र व राज्‍य सरकार ने राहत व पुनर्वास कार्यों में लापरवाही बरती। राहत सामग्री का वितरण भी ठीक से नहीं किया गया।
श्री यादव ने कहा कि बिहार की 76 फीसदी आबादी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहती है। सरकार द्वारा बाढ़ नियंत्रण का कोई प्रभावी व कारगर कदम नहीं उठाया जाता है। इसका खामियाजा भी बिहार के लोगों का भुगतना पड़ता है। उन्‍होंने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी अभी तक उसका सर्वेक्षण नहीं कराया गया है। सरकार तबाही का सर्वेक्षण कराकर तत्‍काल इसे राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करे। सांसद ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) ने अपने स्‍तर पर हर जिले में राहत व पुनर्वास का कार्य किया। लाखों पैकेट खाना बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित किये गये। पार्टी की ओर से बाढ़ पीडि़त परिवारों को आर्थिक मदद भी की गयी। कई गांवों को चापाकल के लिए राशि भी दी गयी। उन्‍होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) जन सेवा के अपने कार्यों का निरंतर विस्‍तार कर रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS