पटना
बिहार के जानेमाने शिक्षाविद प्रो. विनय कंठ का निधन
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2017 7:01:07 PMपटना, (हि.स.)। बिहार के जाने माने शिक्षाविद, सामाजिक व मानवाधिकार कार्यकर्ता और शिक्षा का अधिकार आन्दोलन के संस्थापकों में से एक प्रो. विनय कंठ का सोमवार को दोपहर बाद नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वहां वो लीवर की बीमारी का इलाज करा रहा थे। करीब एक सप्ताह पहले उन्हें मस्तिष्काघात भी हुआ था।
प्रो. विनय कंठ पटना विद्यालय में गणित के अध्यापक थे। पटना के नागरिक समाज में उनकी पहचान मृदुभाषी सामाजिक कार्यकर्ता एवं चिंतक की थी। वे सामाजिक विषयों पर अपनी बेबाक एवं सुगम्य विचारों के लिए जाने जाते थे। विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर वे शिक्षा से जुड़ी समस्यों पर बेबाक टिप्पणी करने वालों के रूप में उनकी खास पहचान थी। आदमी तक शिक्षा का अवसर पहुंचे, इसके लिए वे आजन्म प्रयासरत रहे। पीयूसीएल की बिहार इकाई में भी उनकी प्रमुख भूमिका रहती थी। पटना एवं बिहार के सैकड़ों युवा सामाजिक कार्यकत्र्ताओं के वे पथ-प्रदर्शक एवं प्रेरणाश्रोत थे।
पटना विश्श्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक एवं पूर्व विधायक डॉ रमाकांत पांडेय, शिक्षक नेता एवं पूर्व विधान पार्षद प्रो. चंद्रमा सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह सहित अन्य कई लोगों ने प्रो. विनय कंठ के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।