पटना
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी से मिलकर स्वास्थ्य मंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2017 6:45:22 PMपटना, (हि.स.)। प्रदेश के भाजपा प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें युगपुरुष बताया है।
हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा की जीत के बाद मंगल पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकत की। इस मौके पर पांडेय ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।
शुभकामना संदेश में मंगल पांडेय ने कहा कि राजनीति के शिखर पुरुष और भाजपा के मार्गदर्शक, पथप्रदर्शक और अभिभावक वाजपेयी को ईश्वर दीर्घायु रखे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी के संघर्ष और त्याग का परिणाम है कि भाजपा आज सिफर से शिखर तक पहुंची है।
मंगल पांडेय सोमवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के आवास पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक रुक उनका हाल जाना और उनसे आशिर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से मिल उन्हें भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए उनका कुक्षल-क्षेम जाना और भाजपा की उपलब्धियों को बताया।