बिहार
महिला सशक्तिकरण का बिहार का मॉडल पूरे देश के लिये अनुकरणीय: जदयू
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2017 5:32:56 PMपटना, (हि.स.)| बिहार की सतारूढ़ जनता दल (यू) ने सोमवार को दावा किया कि महिला सशक्तिकरण का राज्य का मॉडल पूरे देश के लिये अनुकरणीय है ।
प्रदेश जद(यू ) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को अधिकार संपन्न करके गांधी , लोहिया और जेपी के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि आज बिहार की महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर केवल घर-परिवार की देखभाल ही नहीं कर रहीं बल्कि नौकरी -व्यापार में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और गाँव -कस्बे से लेकर जिला तक की राजनीति को दिशा भी दे रही हैं| राज्य की आधी आबादी अब प्रदेश के राजकाज और कायर्क्रम को तय करने में भी अपनी भागीदार
निभा रही हैं |
राजीव रंजन ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधित्व में तथा नियोजन में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस की नौकरी से शुरू होकर राज्य सरकार की सभी नौकरियों में 35+3 प्रतिशत आरक्षण देकर मुख्यमन्त्री ने महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाया है।