ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
नीतीश के सनकी दिमाग से लोग परेशान : रघुवंश
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2017 8:35:21 PM
नीतीश के सनकी दिमाग से लोग परेशान : रघुवंश

पटना, (हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राजद की संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप किया कि नीतीश कुमार के सनकी दिमाग से लोग परेशान हैं। एक ओर बालू-गिट्टी के संकट से लोग परेशान हैं। मजदूर बिहार से पलायन को मजबूर हो गए हैं। बालू-गिटटी के अभाव में सारे सरकारी कार्य भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं। इसको लेकर कल पूरा बिहार बंद रहेगा।


डॉ. सिंह बंद की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां मशाल जुलूस में शामिल होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया था। उन्होंने कहा कि जो सरकार मजदूरों को काम न दे वह सरकार निकम्मी है। जो सरकार निकम्मी है उसे बदलनी है। जिलाध्यक्ष देवमुनी यादव सहित कई अन्य नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस में शामिल थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS