ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
रविवार से बिहार में बढ़ सकती है ठंड, 11 डिग्री संभावित
By Deshwani | Publish Date: 16/12/2017 7:56:38 PM
रविवार से बिहार में बढ़ सकती है ठंड, 11 डिग्री संभावित

पटना,  (हि.स.)। पटना का अधिकतम तापमान में शनिवार को गिरावट आने का अनुमान है। इससे ठंड बढने की संभावना है। आज सुबह से यहां तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि दोपहर तक 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं हवा में नमी 38 प्रतिशत रिकार्ड की गयी। पूर्वानुमान में बताया गया है रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है जिससे ठण्ड में एकाएक वृद्धि हो जाएगी। यह गिरावट कुछ प्रदेशों में हो रही बर्फ़बारी का भी नतीजा बताया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा की गति कम होने की वजह से ठंड में वैसी वृद्धि नहीं हुई है, जितनी दिसम्बर माह में होनी चाहिए थी। पटना, गया सहित राज्य के कई जिलों में पछुआ हवा की गति तेज होने से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट आयी। यह गति 16 से 18 किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गयी। इससे शुक्रवार को शाम होते-होते हल्की ठंढ महसूस की गयी।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही हिमवर्षा का भी प्रभाव नजर आने लगा है। सामान्य और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर तक पहुंचने लगा है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.1 रहा, जो समान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

मौसम के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के समय धुंध पड़ सकती है, हालांकि दिन चढते ही धुंध खत्म हो जायेगी।

कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बिहार में ठंड नहीं बढने से इसका सीधा असर रबी की फसल पर पड़ सकता है। तापमान में गिरावट नहीं आने पर गेंहू का उत्पादन कम होगा। गौरतलब है कि गेंहू की बुआई के लिए जितना तापमान चाहिए, उससे पांच डिग्री अधिक तापमान बिहार का है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS