ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार में उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ ’चैती छठ’ संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2017 12:32:15 PM
बिहार में उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ ’चैती छठ’ संपन्न

लोक आस्था का महापर्व ’चैती छठ’ संपन्न

पटना, (आईपीएन/आईएएनएस)। लोक आस्था का महापर्व ’चैती छठ’ सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अघ्र्य के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन सूर्य को अघ्र्य देने के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर ’पारण’ किया। राजधानी पटना के विभिन्न घाटों, मंदिरों में बने तालाबों और अपने घरों की छतों पर भी व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अघ्र्य देकर पूजा-अर्चना की। सुबह विभिन्न नदियों और तालाबों में अघ्र्य देने के लिए लोग घरों से निकले। इस दौरान मुख्य पथों से लेकर गली-मुहल्ले की सड़कों पर छठ के पारंपरिक गीत गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण छठमय हो गया था। छठ को लेकर गंगा के घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

छठव्रतियों के साथ-साथ उनके परिवार के लोग भी काफी संख्या में गंगा नदी के किनारे बने छठ घाटों तक पहुंचे। रातभर छठ घाटों पर बिल्कुल उत्सव सा नजारा दिखने को मिला। सभी घाटों को बड़ी खूबसूरती के साथ सजाया गया था। आसमान पर जैसे ही सुबह सूर्य की लालिमा नजर आई व्रती नदी के पवित्र जल में अघ्र्य देने के लिए उतरीं। अघ्र्य देने के बाद लोगों ने पूजा-अर्चना की और अपने घरों की ओर लौट गए। घर पहुंचकर व्रतियों ने पारण किया।

उल्लेखनीय है कि महापर्व छठ साल में दो बार यानी कार्तिक और चैत्र माह में होता है, जिसमें लोग भगवान भास्कर की अराधना करते हैं। चैत्र छठ कम ही लोग मनाते हैं। कार्तिक माह में यह महापर्व बड़ी संख्या में लोग मनाते हैं। औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर और उलार सूर्य मंदिर में छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुक्रवार को ’नहाय-खाय’ के साथ चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हुआ था। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS