पटना
सुशील मोदी का राहुल पर तंज, कहा-नए कांग्रेस अध्यक्ष की सिर्फ उम्र बदली, सोच नहीं
By Deshwani | Publish Date: 16/12/2017 7:07:21 PMपटना, (हि.स.)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी को कमान देकर सिर्फ नए अध्यक्ष की उम्र बदली है, सोच नहीं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “जिस कांग्रेस को महात्मा गांधी 70 साल पहले अप्रासंगिक मान रहे थे, वह नेहरु की अगुवाई में रूस से प्रभावित अर्थव्यवस्था, राष्ट्रवाद से कटी शैक्षणिक संस्थाओं के संपोषण, कमजोर सामरिक तैयरियों के चलते 1962 की पराजय, कश्मीर समस्या और वोटबैंक की राजनीति के लिए छदम धर्मनिरपेक्षता की राह पर चल कर खुद ही समाप्त हो चली है।
उप मुख्यमंत्री ने 18 दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा के चुनाव परिणाम के मद्देनजर कहा कि दो दिन बाद और राज्य कांग्रेस मुक्त होने वाला है, फिर भी यह पार्टी पाकिस्तान, मंदिर और तीन तलाक जैसे मसले पर वहीं सोच रखती है, जो नेहरु-इंदिरा-राजीव की थी।