ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
राजद की डिक्शनरी में विकास के शब्द नहीं : जदयू
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2017 5:58:45 PM
राजद की डिक्शनरी में विकास के शब्द नहीं : जदयू

पटना, (हि.स.)। जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि पूरे देश को अचंभित करने वाला बिहार का विकास लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी को आकर्षित नहीं करता। इन लोगों की डिक्शनरी और डायरेक्ट्री में कानून का राज, जन संवाद, विकास के शब्द भी नहीं हैं। लगातार 15 साल तक कानून व्यवस्था से आंख मूंदकर भ्रष्टाचार, अपराध व अराजकता की आग में बिहार को झोंके रखने वाले राजद नेताओं ने अलग-अलग सामाजिक समुदायों को केवल झांसे में रखा।


उन्होंने कहा कि राजद ने विकास और कल्याण का कोई काम नहीं किया। इन सबके मुकाबले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न यात्राओं के माध्यम से जन संवाद करके राज्य को जन भावनाओं के अनुरूप विकास की राह पर ले जा रहे हैं, तो राजद नेताओं की समझ में यह नहीं आ रहा है।


जदयू प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार और राजद की राजनीति में निःस्वार्थ और निजी स्वार्थ जैसा जमीन आसमान का फर्क है। राजद की राजनीति से चारा घोटाला और बेहिसाब बेनामी संपत्ति के पाप सामने आते हैं। दूसरी ओर नीतीश जी की राजनीति से बिहार सबसे तेज विकासशील प्रदेश बनता है और शराबबंदी, दहेज विरोध और बाल विवाह विरोध जैसे समाज सुधार अभियान में लगा है।


उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य में समान गठबंधन की सरकार होने से विकास को लेकर नीतीश कुमार के सपनों को पंख लगने की गुंजाइश बनी है जिससे बिहार तरक्की की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। मगर जनता से खारिज राजद नेताओं ने नीतीश और उनकी सरकार के हर कार्य का विरोध ही मकसद बना लिया है। ऐसी नकारात्मक राजनीति उन्हें मुबारक।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS