बिहार
यूपी निकाय चुनाव परिणाम विकास की जीत: मंगल पाण्डेय
By Deshwani | Publish Date: 1/12/2017 6:59:32 PM पटना, (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत पर पार्टी नेतृत्व को बधाई एवं नवनिर्वाचित मेयर को शुभकामनाएं दी हैं।
पाण्डेय ने शुक्रवार को कहा कि यूपी के नगर निगम के 16 में से 14 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच एवं विकास का नजीता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित अन्य तेरह सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहरा सबसे बड़े प्रदेश में पार्टी का झंडा बुलंद कर दिया है। यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों पर जनता की मोहर है। आने वाले समय में इस जीत की गूंज अन्य प्रदेशों में भी सुनने को मिलेगी।