बिहार
मुख्यमंत्री ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2017 4:13:54 PMप्रतीकात्मक फोटोः सीएम नीतीश कुमार
पटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छठ आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैती छठ राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आए।