ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्‍म करने की शुरुआत है कॉन्सर्ट 'ललकार'
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2017 7:48:52 PM
महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्‍म करने की शुरुआत है कॉन्सर्ट 'ललकार'

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्‍म करने के लिए पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के 'बस अब बहुत हो गया' कार्यक्रम के तहत ‘ललकार’ कॉन्‍सर्ट की शुरुआत की गई है। ये जानकारी फाउंडेशन की प्रतिनिधि पूनम मुत्तरेजा ने दी। उन्‍होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि आज तक हम सिर्फ बात कर रहे थे। आंकड़े दे रहे थे। योजनाएं और नीतियां बनाते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं दिख रहा है। इसलिए अब महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए हमें प्रभावी उपाय करने की जरूरत है।
उन्‍होंने कहा कि ‘ललकार’ महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए एक आक्रामक शुरुआत है। एक बार जब हमने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को खत्म करने की दिशा में कदम उठाया है, तो हम पीछे नहीं देखेंगे। यह सिर्फ शुरुआत है, जिसका हम मूल्यांकन और परीक्षण कर रहे हैं। देश और सामाजिक मानदंड तेज गति से बदल रहे हैं। महिलाएं, पुरुष और युवा ऐसे रूढ़िवादी विचारधारा के खिलाफ खड़े हो रहे हैं, जो महिलाओं का दमन करते हैं। हम इस अभियान के जरिए उन सभी युवाओं तक पहुंचेंगे जो सेलफोन और इंटरनेट का उपयोग करते हैं। हमारा सरकार के साथ एक समझौता हुआ है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ग्रामीण और शहरी महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में खुद को शामिल करेगा।
 उन्‍होंने बताया कि पिछले दिनों महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक टीवी प्रोग्राम ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं ‘ शुरु किया गया था. इसमें पता चला है कि लगभग 60%महिलाएं मानती हैं कि अगर किसी व्यक्ति को अपनी पत्नी पर संदेह होता है। वह बच्चों की देखभाल ठीक नहीं करती है। खाना ठीक नहीं बनाती है। वह तर्क करती है, तो पति द्वारा पत्नी को पीटना सही है। इस शो का अधिकतम प्रभाव हिंसा पर हुआ। शुरू में लगभग 60% महिलाओं ने सोचा था कि हिंसा सही है। वहीं, बाद में यह कम हो कर 20%तक आ गया। इसके लिए महिलाओं ने  52 एपीसोड देखे। दूरदर्शन के मुताबिक, पहले दो सत्रों को 400 मिलियन दर्शकों ने देखा। मध्य प्रदेश के छतरपुर में  10 गांवों के पुरुषों ने कसम खाई कि वे महिला पर अपना हाथ कभी नहीं चलाएंगे। परिवार नियोजन अपनाएंगे और महिलाओं को समर्थन देंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS