ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
जैविक कृषि विश्व कुंभ-2017 नोयडा में, 110 देशों के 1400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2017 6:09:41 PM
जैविक कृषि विश्व कुंभ-2017 नोयडा में, 110 देशों के 1400 प्रतिनिधि होंगे शामिल

 पटना, (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ग्रेटर नोएडा में 9 से 11 नवम्बर तक होने वाले जैविक कृषि विश्व कुंभ-2017 का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन ग्रेटर नोयडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में हो रहा है जिसमें विश्व के 110 देशों के 1400 प्रतिनिधि और 2000 भारतीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि कृषि विश्व कुंभ का आयोजन तीन साल में एक बार दुनिया के किसी देश में होता है। इस बार यह भारत में हो रहा है। पिछला जैविक कृषि विश्व कुंभ 2014 में इस्तांबुल में हुआ था। आयोजन को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑर्गेनिक फार्मिंग मूवमेंट्स (आईफोम) और ओएफआई मिलकर कर रहा है। इस आयोजन में भारत के 15 राज्यों से 55 बीज समूहों द्वार 4000 प्रकार के बीजों की प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे। इस वर्ष कुंभ का लक्ष्य जैविक भारत से जैविक विश्व की ओर बढ़ना है। 
 
केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का मानना है कि यह जानने-समझने की जरूरत है कि भारत परंपरागत रूप से दुनिया का सबसे बड़ा जैविक कृषि करने वाला देश है । यहां तक कि आज के वर्तमान भारत के बहुत बड़े भू-भाग में परंपरागत ज्ञान के आधार पर जैविक खेती की जाती है । 
 
आर्गेनिक वर्ल्ड कांग्रेस का एक मुख्याकर्षण पीढ़ियों से संरक्षित स्वदेशी बीजों के किस्मों की प्रदर्शनी है। उद्घाटन समारोह में भूटान के कृषि मंत्री येशी दोरजी, केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभू, सिक्किम के मुख्य मंत्री पवन कुमार चामलिंग, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज, हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनकड़, उड़ीसा के कृषि मंत्री दामोदर राउत, केरल के कृषि मंत्री वीएस सुनील के अलावा दुनिया भर के जैविक कृषि से जुड़े किसान, वैज्ञानिक और व्यापारी भाग लेंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS