बिहार
नक्सली वीणा बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2017 4:54:49 PMप्रतीकात्मक फोटो
पटना/औरंगाबाद, (हि.स.)। बिहार के अति नक्सल प्रभावित जिलों में से एक औरंगाबाद के गोह में पूर्व विधायक रणविजय सिंह पर गोली चलाने में नामजद और अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे नक्सली सुनील उर्फ वीणा को स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोप वीणा के परिजन लगा रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है ।
नक्सली वीणा की गिरफ्तारी की पुष्टि उनके परिजनों द्वारा की गयी है| उनके घरवालों ने बताया कि 10 मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस ने उसे सोमवार को की रात टिकारी के कमालपुर से झिलमिल जाने के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके साथ रहे दो और लोगों को छोड़ दिया गया है। नक्सली वीणा बंदेया मूल रुप से जिले के गोह थाने का का मूल निवासी है। वह फिलहाल अमरा कोंच में घर बनाकर रह रहा है। इससे पूर्व भी वह नक्सली वारदातों में जेल जा चुका है।