ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
छट के उपलक्ष में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया ट्वीट
By Deshwani | Publish Date: 28/10/2017 8:24:02 PM
छट के उपलक्ष में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया ट्वीट

पटना, (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शनिवार को अपने ट्वीटर पर तीन ट्वीट किया है। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा है कि पटना में पहली बार गंगा नदी के 101 घाटों पर 15 लाख से अधिक छठव्रतियों ने अभूतपूर्व सुरक्षा-व्यवस्था के बीच भगवान भास्कर को अर्घ्यदान किया। 

औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर सरोवर और गया में छठ करने वाले 08 लाख लोगों में विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। अधिकारियों ने इस स्टेट इवेंट को अपने कठोर परिश्रम से सफल बना कर बिहार का मान बढ़ाया। छठ की व्यवस्था में सहयोग करने वाले लाखों श्रद्धालुओं का आभार। 
 
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में भाजपा 8 नवंबर को नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर कालाधन विरोधी दिवस मनायेगी। आर्थिक सुधार की इस साहसिक पहल को जनता का भी समर्थन मिला, लेकिन लालू प्रसाद इसका विरोध कर भ्रष्टाचारियों का साथ देते रहे। वे नोटबंदी पर ऐसे बताते हैं, जैसे अपने 15 साल के कुशासन को याद कर रहे हों। 
 
वहीं तीसरे ट्वीट में उन्होंने छठपूजा के बाद बिहार से लौटने वाले लगभग 30 लाख यात्रियों की कठिनाइयों को देखते हुए रेलवे ने 50 जोड़ी विशेष यात्री गाड़ियों की व्यवस्था की बात कही है। उन्होंने कहा है कि बिहार को कटिहार, बरौनी और पाटलिपुत्रा होकर गुजरने वाली नई नार्थ-ईस्ट राजधानी एक्सप्रेस का तोहफा जल्द मिलने वाला है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS