बिहार
राज्यपाल ने छठ पर्व पर बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2017 8:30:01 PMपटना, (हि.स.)। राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने सूर्य देव की पूजा-आराधना से जुड़े ‘छठ पर्व’ अवसर पर समस्त बिहारवासियों व देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने कहा है कि सूर्य देव की पूजा-आराधना से जुड़े ‘छठ पर्व’ से हमें साधना, सदाचरण, त्याग, तपस्या, आत्मिक पवित्रता और स्वच्छता की सत्प्रेरणा मिलती है। उन्होंने लोक-आस्था के इस पावन व्रत-त्योहार को बंधुत्व और सद्भावनापूर्वक मनाये जाने की अपील की है।
राज्यपाल ने ‘छठ पर्व’ के अवसर पर सभी बिहारवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और उल्लासपूर्ण जीवन की मंगलकामना की है।