बिहार
मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने किया पटना के घाटों का निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2017 5:36:12 PMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को गंगा घाट तथा दानापुर के छठ घाटों का निरीक्षण किया। मंत्री नंदकिशोर यादव और ललन सिंह भी सीएम के साथ मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने नासरीगंज से गायघाट तक बोट से निरीक्षण किया। उन्होंने पाटीपुल घाट पर बनी सीढ़ियों को ठीक करने तथा एलसीटी घाट के पतले रास्ते को चोड़ा करने का निर्देश दिया। गायघाट से वापसी में बिहार म्यूजियम के पास फुटपाथ के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया गया। हड़ताली मोड़ स्थित जिलावाशयो नियंत्रण कक्ष को तोड़ने का भी निर्देश दिया।
उप मुख्यमंत्री ने गांधी घाट का निरीक्षण किया। उनके साथ पटना की मेयर सीता साहू, विधायक नितिन नवीन, नगर आयुक्त भी मौजूद थे। उन्होंने सभी छठ घाटों को जल्द तैयार करने और घाटों पर डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया।